PLAY PODCASTS
Kavita | Kunwar Narayan
Episode 246

Kavita | Kunwar Narayan

Pratidin Ek Kavita

December 3, 20231m 54s

Audio is streamed directly from the publisher (media.transistor.fm) as published in their RSS feed. Play Podcasts does not host this file. Rights-holders can request removal through the copyright & takedown page.

Show Notes

कविता | कुँवर नारायण


कविता वक्तव्य नहीं गवाह है 

कभी हमारे सामने 

कभी हमसे पहले 

कभी हमारे बाद


कोई चाहे भी तो रोक नहीं सकता 

भाषा में उसका बयान 

जिसका पूरा मतलब है सचाई 

जिसकी पूरी कोशिश है बेहतर इन्सान


उसे कोई हड़बड़ी नहीं 

कि वह इश्तहारों की तरह चिपके 

जुलूसों की तरह निकले 

नारों की तरह लगे 

और चुनावों की तरह जीते

वह आदमी की भाषा में 

कहीं किसी तरह ज़िंदा रहे, बस।


Topics

Hindi literaturepoetrydaily inspirationHindi poetssocietypeopleenvironment