PLAY PODCASTS
Kal Humara Hai | Shailendra
Episode 165

Kal Humara Hai | Shailendra

Pratidin Ek Kavita

September 13, 20232m 1s

Audio is streamed directly from the publisher (media.transistor.fm) as published in their RSS feed. Play Podcasts does not host this file. Rights-holders can request removal through the copyright & takedown page.

Show Notes

कल हमारा है | शैलेन्द्र

ग़म की बदली में चमकता एक सितारा है

आज अपना हो न हो पर कल हमारा है

धमकी ग़ैरों की नहीं अपना सहारा है

आज अपना हो न हो पर कल हमारा है


ग़र्दिशों से से हारकर ओ बैठने वाले

तुझको ख़बर क्या अपने पैरों में भी छाले हैं

पर नहीं रुकते कि मंज़िल ने पुकारा है

आज अपना हो न हो पर कल हमारा है


ये क़दम ऐसे जो सागर पाट देते हैं

ये वो धाराएँ हैं जो पर्वत काट देते हैं

स्वर्ग उन हाथों ने धरती पर उतारा है

आज अपना हो न हो पर कल हमारा है


सच है डूबा-सा है दिल जब तक अन्धेरा है

इस रात के उस पार लेकिन फिर सवेरा है

हर समन्दर का कहीं पर तो किनारा है

आज अपना हो न हो पर कल हमारा है

Topics

Hindi literaturepoetrydaily inspirationHindi poetssocietypeopleenvironment