PLAY PODCASTS
Kaisa Sant Humara | Sagar Nizami
Episode 184

Kaisa Sant Humara | Sagar Nizami

Pratidin Ek Kavita

October 2, 20231m 49s

Audio is streamed directly from the publisher (media.transistor.fm) as published in their RSS feed. Play Podcasts does not host this file. Rights-holders can request removal through the copyright & takedown page.

Show Notes

कैसा संत हमारा | साग़र निज़ामी

कैसा संत हमारा

गांधी

कैसा संत हमारा


दुनिया गो थी दुश्मन उसकी दुश्मन था जग सारा 

आख़िर में जब देखा साधो वह जीता जग हारा 


कैसा संत हमारा

गांधी

कैसा संत हमारा!


सच्चाई के नूर से उस के मन में था उजियारा 

बातिन में शक्ती ही शक्ती ज़ाहर में बेचारा 


कैसा संत हमारा

गांधी

कैसा संत हमारा!


बूढ़ा था या नए जनम में बंसी का मतवारा 

मोहन नाम सही था पर साधो रूप वही था सारा 


कैसा संत हमारा

गांधी

कैसा संत हमारा!


भारत के आकाश पे वो है एक चमकता तारा 

सचमुच ज्ञानी, सचमुच मोहन सचमुच प्यारा-प्यारा 


कैसा संत हमारा

गांधी

कैसा संत हमारा!

Topics

Hindi literaturepoetrydaily inspirationHindi poetssocietypeopleenvironment