PLAY PODCASTS
Kahin Kabhi | Bhuwaneshwar
Episode 235

Kahin Kabhi | Bhuwaneshwar

Pratidin Ek Kavita

November 22, 20231m 36s

Audio is streamed directly from the publisher (media.transistor.fm) as published in their RSS feed. Play Podcasts does not host this file. Rights-holders can request removal through the copyright & takedown page.

Show Notes

कहीं कभी | भुवनेश्वर 


कहीं कभी सितारे अपने आपकी

आवाज पा लेते हैं और

आसपास उन्हें गुजरते छू लेते हैं…

कहीं कभी रात घुल जाती है

और मेरे जिगर के लाल-लाल

गहरे रंग को छू लेते हैं,

हालाँकि यह सब फालतू लगता है

यह भागदौड़ और यह सब

सब कुछ रूखा-सूखा है

लेकिन एक बच्चे की किलकारी की तरह

यह सब मधुर है

लेकिन कहीं कभी एक शांत स्मृति में

हम अपने सपनों का

इंतजार कर रहे हैं


Topics

Hindi literaturepoetrydaily inspirationHindi poetssocietypeopleenvironment