
Audio is streamed directly from the publisher (media.transistor.fm) as published in their RSS feed. Play Podcasts does not host this file. Rights-holders can request removal through the copyright & takedown page.
Show Notes
कबाड़खाना | प्रतिभा सक्सेना
हर घर में
कुछ कुठरियाँ या कोने होते हैं,
जहाँ फ़ालतू कबाड़ इकट्ठा रहता है.
मेरे मस्तिष्क के कुछ कोनों में भी
ऐसा ही अँगड़-खंगड़ भरा है!
जब भी कुछ खोजने चलती हूँ
तमाम फ़ालतू चीज़ें सामने आ जाती हैं,
उन्हीं को बार-बार,
देखने परखने में लीन
भूल जाती हूँ,
कि क्या ढूँढने आई थी!
Topics
Hindi literaturepoetrydaily inspirationHindi poetssocietypeopleenvironment