PLAY PODCASTS
Jo Ulajhkar Reh Gayi Hai Filon Ke Jaal Mein | Adam Gondvi
Episode 765

Jo Ulajhkar Reh Gayi Hai Filon Ke Jaal Mein | Adam Gondvi

Pratidin Ek Kavita

May 5, 20251m 48s

Audio is streamed directly from the publisher (media.transistor.fm) as published in their RSS feed. Play Podcasts does not host this file. Rights-holders can request removal through the copyright & takedown page.

Show Notes

जो उलझकर रह गई है फ़ाइलों के जाल में | अदम गोंडवी


जो उलझकर रह गई है फ़ाइलों के जाल में


गाँव तक वह रौशनी आएगी कितने साल में

बूढ़ा बरगद साक्षी है किस तरह से खो गई


रमसुधी की झोंपड़ी सरपंच की चौपाल में

खेत जो सीलिंग के थे सब चक में शामिल हो गए


हमको पट्टे की सनद मिलती भी है तो ताल में

जिसकी क़ीमत कुछ न हो इस भीड़ के माहौल में


ऐसा सिक्का ढालिए मत जिस्म की टकसाल में

Topics

Hindi literaturepoetrydaily inspirationHindi poetssocietypeopleenvironment