
Episode 749
Jis Ka Koi Intezaar Na Kar Raha Ho | Afzal Ahmed Sayyid
April 19, 20251m 43s
Audio is streamed directly from the publisher (media.transistor.fm) as published in their RSS feed. Play Podcasts does not host this file. Rights-holders can request removal through the copyright & takedown page.
Show Notes
जिस का कोई इंतिज़ार न कर रहा हो/ अफ़ज़ाल अहमद सय्यद
जिस का कोई इंतिज़ार न कर रहा हो
उसे नहीं जाना चाहिए
वापस
आख़िरी दरवाज़ा बंद होने से पहले
जिस का कोई इंतिज़ार न कर रहा हो
उसे नहीं फिरना चाहिए
बे-क़रार
एक ख़ूबसूरत राहदारी में
जब तक वो वीरान न हो जाए
जिस का कोई इंतिज़ार न कर रहा हो
उसे नहीं जुदा करना चाहिए
ख़ून-आलूद पाँव से
एक पूरा सफ़र
जिस का कोई इंतिज़ार न कर रहा हो
उसे नहीं मालूम करनी चाहिए
फूलों के एक दस्ते की क़ीमत
या दिन तारीख़ और वक़्त
Topics
Hindi literaturepoetrydaily inspirationHindi poetssocietypeopleenvironment