PLAY PODCASTS
Jeevan Ki Jai | Maithlisharan Gupt
Episode 986

Jeevan Ki Jai | Maithlisharan Gupt

Pratidin Ek Kavita

December 12, 20252m 4s

Audio is streamed directly from the publisher (media.transistor.fm) as published in their RSS feed. Play Podcasts does not host this file. Rights-holders can request removal through the copyright & takedown page.

Show Notes

जीवन की जय। मैथिलीशरण गुप्त


मृषा मृत्यु का भय है,


जीवन की ही जय है।

जीवन ही जड़ जमा रहा है,


निज नव वैभव कमा रहा है,

पिता-पुत्र में समा रहा है,


यह आत्मा अक्षय है,

जीवन की ही जय है!


नया जन्म ही जग पाता है,

मरण मूढ़-सा रह जाता है,


एक बीज सौ उपजाता है,

स्रष्टा बड़ा सदय है,


जीवन की ही जय है।

जीवन पर सौ बार मरूँ मैं,


क्या इस धन को गाड़ धरूँ मैं,

यदि न उचित उपयोग करूँ मैं,


तो फिर महा प्रलय है,

जीवन की ही जय है।


Topics

Hindi literaturepoetrydaily inspirationHindi poetssocietypeopleenvironment