PLAY PODCASTS
Jantar Mantar | Arunabh Saurabh
Episode 567

Jantar Mantar | Arunabh Saurabh

Pratidin Ek Kavita

October 19, 20242m 30s

Audio is streamed directly from the publisher (media.transistor.fm) as published in their RSS feed. Play Podcasts does not host this file. Rights-holders can request removal through the copyright & takedown page.

Show Notes

जंतर-मंतर | अरुणाभ सौरभ 


लाल - दीवारों

और झरोखे पर

सरसराते दिन में

सीढ़ी-सीढ़ी नाप रहे हो

जंतर-मतर पर

बोल कबूतर

मैंना बोली फुदक-फुदककर

बड़ी जालिम है।

जंतर-मंतर

मॉँगन से कछू मिले ना हियाँ

बताओ किधर चले मियाँ

पूछ उठाकर भगी गिलहरी

कौवा बोला काँव - काँव

लोट चलो अब अपने गाँव

टिट्ही बोलीं टीं.टीं.

राजा मंत्री छी...छी

घर - घर माँग रहे वोट

और नए- पुराने नोट


झरोखे से  झाँके

इतिहास का कोना

जीना चढ़ि ऊँचे हुए

चाँदी और सोना

सूरज डूबन को तैयार

ताड पेड़ के दक्खिन पार

पंछी नाचे अपनी ताल

जनता बनी विक्रम बैताल

 झाँक लेना

लाल झरोरवा

बोल देना गज़ब अनोखा

बच्चे फांदे बने अनजान

धरने पर बैठे पहलवान..


Topics

Hindi literaturepoetrydaily inspirationHindi poetssocietypeopleenvironment