PLAY PODCASTS
Jal | Ashok Vajpeyi
Episode 711

Jal | Ashok Vajpeyi

Pratidin Ek Kavita

March 12, 20251m 45s

Audio is streamed directly from the publisher (media.transistor.fm) as published in their RSS feed. Play Podcasts does not host this file. Rights-holders can request removal through the copyright & takedown page.

Show Notes

 जल | अशोक वाजपेयी


जल

खोजता है

जल में

हरियाली का उद्गम

कुछ नीली स्मृतियाँ 

और मटमैले चिद्म

जल

भागता है

जल की गली में

गाते हुए

लय का

विलय का उच्छल गान

जल देता है

जल को आवाज़,

जल सुनता है

जल की कथा,

जल उठाता है

अंजलि में

जल को,

जल करता है

जल में डूबकर

उबरने की प्रार्थना

जल में ही

थरथराती है

जल की कामना।


Topics

Hindi literaturepoetrydaily inspirationHindi poetssocietypeopleenvironment