PLAY PODCASTS
Hum Nadi Ke Saath Saath | Agyeya
Episode 630

Hum Nadi Ke Saath Saath | Agyeya

Pratidin Ek Kavita

December 21, 20241m 50s

Audio is streamed directly from the publisher (media.transistor.fm) as published in their RSS feed. Play Podcasts does not host this file. Rights-holders can request removal through the copyright & takedown page.

Show Notes

हम नदी के साथ-साथ | अज्ञेय


हम नदी के साथ-साथ

सागर की ओर गए

पर नदी सागर में मिली

हम छोर रहे:

नारियल के खड़े तने हमें

लहरों से अलगाते रहे

बालू के ढूहों से जहाँ-तहाँ चिपटे

रंग-बिरंग तृण-फूल-शूल

हमारा मन उलझाते रहे

नदी की नाव

न जाने कब खुल गई

नदी ही सागर में घुल गई

हमारी ही गाँठ न खुली

दीठ न धुली

हम फिर, लौट कर फिर गली-गली

अपनी पुरानी अस्ति की टोह में भरमाते रहे।


Topics

Hindi literaturepoetrydaily inspirationHindi poetssocietypeopleenvironment