PLAY PODCASTS
Hum Hain Tana Huma Hain Bana | Uday Prakash
Episode 546

Hum Hain Tana Huma Hain Bana | Uday Prakash

Pratidin Ek Kavita

September 28, 20242m 48s

Audio is streamed directly from the publisher (media.transistor.fm) as published in their RSS feed. Play Podcasts does not host this file. Rights-holders can request removal through the copyright & takedown page.

Show Notes

हम हैं ताना, हम हैं बाना |  उदय प्रकाश 


हम हैं ताना, हम हैं बाना।

हमीं चदरिया, हमीं जुलाहा, हमीं गजी, हम थाना॥ हम हैं ताना''॥

नाद हमीं, अनुनाद हमीं, निःशब्द हमीं गंभीरा,

अंधकार हम, चाँद-सूरज हम, हम कान्हा, हम मीरा।

हमीं अकेले, हमीं दु्केले, हम चुग्गा, हम दाना॥ हम हैं ताना'''॥

मंदिर-महजिद, हम. गुरुद्वारा, हम मठ, हम बैरागी

हमीं पुजारी, हमीं देवता, हम कीर्तन, हम रागी।

आखत-रोली, अलख-भभूती, रूप धरें हम नाना॥ हम हैं ताना''॥

मूल-फूल हम, रुत बादल हम, हम माटी, हम पानी

हमीं जहूदी-शेख-बरहमन, हरिजन हम खिस्तानी।

पीर-अघोरी, सिद्ध-औलिया, हमीं पेट, हम खाना॥ हम हैं ताना॥

नाम-पता, ना ठौर-ठिकाना, जात-धरम ना कोई

मुलक-खलक, राजा-परजा हम, हम बेलन, हम लोई।

हमही दुलहा, हमीं बराती, हम फूँका, हम छाना॥ हम हैं ताना''॥


Topics

Hindi literaturepoetrydaily inspirationHindi poetssocietypeopleenvironment