PLAY PODCASTS
Hone Lagi Hai Jism Mein Jumbish To Dekhiye | Dushyant Kumar
Episode 716

Hone Lagi Hai Jism Mein Jumbish To Dekhiye | Dushyant Kumar

Pratidin Ek Kavita

March 17, 20251m 57s

Audio is streamed directly from the publisher (media.transistor.fm) as published in their RSS feed. Play Podcasts does not host this file. Rights-holders can request removal through the copyright & takedown page.

Show Notes

होने लगी है जिस्म में जुम्बिश तो देखिए |  दुष्यंत कुमार 


होने लगी है जिस्म में जुम्बिश तो देखिए

इस परकटे परिन्दे की कोशिश तो देखिए।

गूंगे निकल पड़े हैं, ज़ुबाँ की तलाश में,

सरकार के खिलाफ़ ये साज़िश तो देखिए।

बरसात आ गई तो दरकने लगी ज़मीन,

सूखा मचा रही ये बारिश तो देखिए।

उनकी अपील है कि उन्हें हम मदद करें,

चाकू की पसलियों से गुज़ारिश तो देखिए ।

जिसने नज़र उठाई वही शख्स गुम हुआ,

इस जिस्म के तिलिस्म की बंदिश तो देखिए।


Topics

Hindi literaturepoetrydaily inspirationHindi poetssocietypeopleenvironment