PLAY PODCASTS
Haq | Kedarnath Singh
Episode 280

Haq | Kedarnath Singh

Pratidin Ek Kavita

January 6, 20241m 38s

Audio is streamed directly from the publisher (media.transistor.fm) as published in their RSS feed. Play Podcasts does not host this file. Rights-holders can request removal through the copyright & takedown page.

Show Notes

हक़ | केदारनाथ सिंह 

पक्षियों को

अपने फैसले खुद लेने दो

उड़ने दो उन्हें हिन्द से पाक

और पाक से

हिन्द के पेड़ों की ओर


अगर सरहद जरूरी है

पड़ी रहने दो उसे

जहाँ पड़ी है वह


पर हाथों को हक दो

कि मिलते रहें हाथों से

पैरों को हक दो कि जब भी चाहें

जाकर मिल आएँ

उधर के रास्तों से


चलती रहे वार्ता

होते रहें हस्ताक्षर

ये सब सही

ये सब ठीक

पर हक को भी हक दो

कि ज़िंदा रहे वह!


Topics

Hindi literaturepoetrydaily inspirationHindi poetssocietypeopleenvironment