PLAY PODCASTS
Gol Pathar | Naresh Saxena
Episode 401

Gol Pathar | Naresh Saxena

Pratidin Ek Kavita

May 6, 20241m 48s

Audio is streamed directly from the publisher (media.transistor.fm) as published in their RSS feed. Play Podcasts does not host this file. Rights-holders can request removal through the copyright & takedown page.

Show Notes

 गोल पत्थर | नरेश सक्सेना 


नोकें टूटी होंगी एक-एक कर

तीखापन ख़त्म हुआ होगा

किस-किस से टकराया होगा

कितनी-कितनी बार

पूरी तरह गोल हो जाने से पहले

जब किसी भक्त ने पूजा या बच्चे ने खेल के लिए

चुन लिया होगा

तो खुश हुआ होगा

कि सदमे में डूब गया होगा

एक छोटी-सी नोक ही

बचाकर रख ली होती

किसी आततायी के माथे पर वार के लिए।


Topics

Hindi literaturepoetrydaily inspirationHindi poetssocietypeopleenvironment