PLAY PODCASTS
Ghar Rahenge | Kunwar Narayan
Episode 243

Ghar Rahenge | Kunwar Narayan

Pratidin Ek Kavita

November 30, 20232m 9s

Audio is streamed directly from the publisher (media.transistor.fm) as published in their RSS feed. Play Podcasts does not host this file. Rights-holders can request removal through the copyright & takedown page.

Show Notes

घर रहेंगे - कुँवर नारायण


घर रहेंगे, हमीं उनमें रह न पाएँगे : 

समय होगा, हम अचानक बीत जाएँगे : 

अनर्गल ज़िंदगी ढोते किसी दिन हम 

एक आशय तक पहुँच सहसा बहुत थक जाएँगे। 

मृत्यु होगी खड़ी सम्मुख राह रोके, 

हम जगेंगे यह विविधता, स्वप्न, खो के, 

और चलते भीड़ में कंधे रगड़ कर हम 

अचानक जा रहे होंगे कहीं सदियों अलग होके। 

प्रकृति औ' पाखंड के ये घने लिपटे 

बँटे, ऐंठे तार-

जिनसे कहीं गहरा, कहीं सच्चा, 

मैं समझता-प्यार, 

मेरी अमरता की नहीं देंगे ये दुहाई, 

छीन लेगा इन्हें हमसे देह-सा संसार। 

राख-सी साँझ, बुझे दिन की घिर जाएगी : 

वही रोज़ संसृति का अपव्यय दुहराएगी।


Topics

Hindi literaturepoetrydaily inspirationHindi poetssocietypeopleenvironment