
Episode 420
Ghar-Baar Chhorkar Sanyaas Nahin Lunga | Vinod Kumar Shukla
May 25, 20241m 33s
Audio is streamed directly from the publisher (media.transistor.fm) as published in their RSS feed. Play Podcasts does not host this file. Rights-holders can request removal through the copyright & takedown page.
Show Notes
घर-बार छोड़कर संन्यास नहीं लूंगा | विनोद कुमार शुक्ल
घर-बार छोड़कर संन्यास नहीं लूंगा
अपने संन्यास में
मैं और भी घरेलू रहूंगा
घर में घरेलू
और पड़ोस में भी।
एक अनजान बस्ती में
एक बच्चे ने मुझे देखकर बाबा कहा
वह अपनी माँ की गोद में था
उसकी माँ की आँखों में
ख़ुशी की चमक थी
कि उसने मुझे बाबा कहा
एक नामालूम सगा।
Topics
Hindi literaturepoetrydaily inspirationHindi poetssocietypeopleenvironment