PLAY PODCASTS
Ek Pal Hi Sahi | Nandkishore Acharya
Episode 616

Ek Pal Hi Sahi | Nandkishore Acharya

Pratidin Ek Kavita

December 7, 20242m 0s

Audio is streamed directly from the publisher (media.transistor.fm) as published in their RSS feed. Play Podcasts does not host this file. Rights-holders can request removal through the copyright & takedown page.

Show Notes

एक पल ही सही  | नंदकिशोर आचार्य 


कभी निकाल बाहर करूँगा मैं 

समय को

हमारे बीच से

अरे, कभी तो जीने दो थोड़ा

हम को भी अपने में

ठेलता ही रहता है

जब देखो जाने कहाँ

फिर चाहे शिकायत कर दे वह

उस ईश्वर को

देखता जो आँखों से उसकी

उसी के कानों से सुनता

दे दे वह भी सज़ा जो चाहे

एक पल ही सही

जी तो लेंगे हम

थोड़ा एक-दूसरे में

समय के-

और उस पर निर्भर

ईश्वर के-

बिना

देखता हूँ पर हमारे बिना

कैसे जिएँगे वे ख़ुद?


Topics

Hindi literaturepoetrydaily inspirationHindi poetssocietypeopleenvironment