PLAY PODCASTS
Ek Fantasy | Dharamvir Bharti
Episode 887

Ek Fantasy | Dharamvir Bharti

Pratidin Ek Kavita

September 4, 20251m 58s

Audio is streamed directly from the publisher (media.transistor.fm) as published in their RSS feed. Play Podcasts does not host this file. Rights-holders can request removal through the copyright & takedown page.

Show Notes

एक फ़ैंटसी | धर्मवीर भारती


साँझ के झुटपुटे में,


जब कि दूर आस्माँ पर एक धुआँ-सा छा रहा था,

तारे अकुला रहे थे, चाँद थर्रा रहा था


चोट इतनी गहरी थी,

कि बादलों के सीने से ख़ून उबला आ रहा था,


पास की पगडंडी से

एक राही कंधों पर


अपनी ही लाश लादे धीमे-धीमे जा रहा था

गीतों के कंकाल झूठे प्यार के मसान में,


धधकती चिताओं के पास बैठे गा रहे थे,

अपने सूखे हाथों से,


अपनी पसलियों को तोड़-तोड़

चूर-चूर कर चिताओं पर बिखरा रहे थे!


एक जलते मुर्दे ने

अपनी जलती उँगलियों से


ऊँची-नीची बालू पर इक खींच दी लकीर!

और हँस कर बोला :


“यह है प्यार की तस्वीर!


Topics

Hindi literaturepoetrydaily inspirationHindi poetssocietypeopleenvironment