PLAY PODCASTS
Dukh | Achal Vajpeyi
Episode 538

Dukh | Achal Vajpeyi

Pratidin Ek Kavita

September 20, 20241m 46s

Audio is streamed directly from the publisher (media.transistor.fm) as published in their RSS feed. Play Podcasts does not host this file. Rights-holders can request removal through the copyright & takedown page.

Show Notes

दुख / अचल वाजपेयी


उसे जब पहली बार देखा

लगा जैसे

भोर की धूप का गुनगुना टुकड़ा

कमरे में प्रवेश कर गया है

अंधेरे बंद कमरे का कोना-कोना

उजास से भर गया है


एक बच्चा है

जो किलकारियाँ मारता

मेरी गोद में आ गया है

एकांत में सैकड़ों गुलाब चिटख गए हैं

काँटों से गुँथे हुए गुलाब

एक धुन है जो अंतहीन निविड़ में

दूर तक गहरे उतरती है


मेरे चारों ओर उसने

एक रक्षा-कवच बुन दिया है

अब मैं तमाम हादसों के बीच

सुरक्षित गुज़र सकता हूँ


Topics

Hindi literaturepoetrydaily inspirationHindi poetssocietypeopleenvironment