
Audio is streamed directly from the publisher (media.transistor.fm) as published in their RSS feed. Play Podcasts does not host this file. Rights-holders can request removal through the copyright & takedown page.
Show Notes
डिप्रेशन | मोहम्मद अल्वी
कोई हादसा
कोई सानेहा*
कोई बहुत ही बुरी ख़बर
अभी कहीं से आएगी!
ऐसी जाँ-लेवा फ़िक्रों में
सारा दिन डूबा रहता हूँ
रात को सोने से पहले
अपने-आप से कहता हूँ
भाई मिरे
दिन ख़ैर से गुज़रा
घर में सब आराम से हैं
कल की फ़िक्रें
कल के लिए उठा रक्खो
मुमकिन हो तो
अपने-आप को
मौत की नींद सुला रक्खो!!
*अप्रिय घटना
Topics
Hindi literaturepoetrydaily inspirationHindi poetssocietypeopleenvironment