
Audio is streamed directly from the publisher (media.transistor.fm) as published in their RSS feed. Play Podcasts does not host this file. Rights-holders can request removal through the copyright & takedown page.
Show Notes
दरार में उगा पीपल | अरविन्द अवस्थी
ज़मीन से बीस फीट ऊपर
किले की दीवार की
दरार में उगा पीपल
महत्वकांक्षा की डोर पकड़
लगा है कोशिश में
ऊपर और ऊपर जाने की
जीने के लिए
खींच ले रहा है
हवा से नमी
सूरज से रोशनी
अपने हिस्से की
पत्तियाँ लहराकर
दे रहा है सबूत
अपने होने का
Topics
Hindi literaturepoetrydaily inspirationHindi poetssocietypeopleenvironment