PLAY PODCASTS
Bhookhmari Ki Zad Mein Hai... | Adam Gondvi
Episode 977

Bhookhmari Ki Zad Mein Hai... | Adam Gondvi

Pratidin Ek Kavita

December 3, 20251m 55s

Audio is streamed directly from the publisher (media.transistor.fm) as published in their RSS feed. Play Podcasts does not host this file. Rights-holders can request removal through the copyright & takedown page.

Show Notes

भुखमरी की ज़द में है या दार के साये में है। अदम गोंडवी


भुखमरी की ज़द में है या दार के साये में है

अहले हिंदुस्तान अब तलवार के साये में है


छा गई है ज़ेहन की पर्तों पे मायूसी की धूप

आदमी गिरती हुई दीवार के साये में है


बेबसी का इक समंदर दूर तक फैला हुआ

और कश्ती काग़ज़ी पतवार के साये में है


हम फ़क़ीरों की न पूछो मुतमइन वो भी नहीं

जो तुम्हारी गेसुए-ख़मदार के साये में है


Topics

Hindi literaturepoetrydaily inspirationHindi poetssocietypeopleenvironment