PLAY PODCASTS
Berozgaar Hum | Shanti Suman
Episode 657

Berozgaar Hum | Shanti Suman

Pratidin Ek Kavita

January 16, 20251m 48s

Audio is streamed directly from the publisher (media.transistor.fm) as published in their RSS feed. Play Podcasts does not host this file. Rights-holders can request removal through the copyright & takedown page.

Show Notes

बेरोज़गार हम / शांति सुमन


पिता किसान अनपढ़ माँ

बेरोज़गार हैं हम

जाने राम कहाँ से होगी

घर की चिन्ता कम


आँगन की तुलसी-सी बढ़ती

घर में बहन कुमारी

आसमान में चिड़िया-सी

उड़ती इच्छा सुकुमारी


छोटा भाई दिल्ली जाने का भरता है दम ।


पटवन के पैसे होते

तो बिकती नहीं ज़मीन

और तकाज़े मुखिया के

ले जाते सुख को छीन


पतले होते मेड़ों पर आँखें जाती है थम ।


जहाँ-तहाँ फटने को है

साड़ी पिछली होली की

झुकी हुई आँखें लगती हैं

अब करुणा की बोली सी

समय-साल ख़राब टँगे रहते बनकर परचम ।


Topics

Hindi literaturepoetrydaily inspirationHindi poetssocietypeopleenvironment