
Audio is streamed directly from the publisher (media.transistor.fm) as published in their RSS feed. Play Podcasts does not host this file. Rights-holders can request removal through the copyright & takedown page.
Show Notes
बसंत आया | केदारनाथ अग्रवाल
बसंत आया :
पलास के बूढ़े वृक्षों ने
टेसू की लाल मौर सिर पर धर ली!
विकराल वनखंडी
लजवंती दुलहिन बन गई,
फूलों के आभूषण पहन आकर्षक बन गई।
अनंग के
धनु-गुण के भौरे गुनगुनाने लगे,
समीर की तितिलियों के पंख गुदगुदाने लगे।
आम के अंग
बौरों की सुगंध से महक उठे,
मंगल-गान के सब गायक पखेरू चहक उठे।
विकराल : भयंकर, भयानक
वनखंडी: वन का एक छोटा भाग या हिस्सा
समीर: मंद हवा, हल्की हवा
Topics
Hindi literaturepoetrydaily inspirationHindi poetssocietypeopleenvironment