PLAY PODCASTS
Barf, Samundar Aur Glacier | Suryabala
Episode 99

Barf, Samundar Aur Glacier | Suryabala

Pratidin Ek Kavita

July 8, 20232m 26s

Audio is streamed directly from the publisher (media.transistor.fm) as published in their RSS feed. Play Podcasts does not host this file. Rights-holders can request removal through the copyright & takedown page.

Show Notes

बर्फ़ , समंदर और ग्लेशियर - सूर्यबाला

 

सांसें पहाड़-सी टूटी पड़ रही हैं मुझ पर-

और मैं नदी सी बिछलती

धाराधार बहती जा रही हूँ

अपने ओर-छोर की नियति से बेखबर

आकांक्षाहीन...

समंदर हो जाने की

या बर्फ बन जम जाने की

कुछ भी हो सकता है

लेकिन

बहुत सालों बाद

जब टूटेंगे ग्लेशियर

बहेंगे महानद

तब क्या कोई समझेगा?

कि, कभी यह महानद-

मात्र बरूनियों पर उलझी

एक बूंद हुआ करती था!..

 

Topics

Hindi literaturepoetrydaily inspirationHindi poetssocietypeopleenvironment