
Audio is streamed directly from the publisher (media.transistor.fm) as published in their RSS feed. Play Podcasts does not host this file. Rights-holders can request removal through the copyright & takedown page.
Show Notes
बर्फ़ बाहर गिर रही है - नंदकिशोर आचार्य
बर्फ़ बाहर गिर रही है,
यह अलाव भी बुझ चला सा है
एक अधजली लकड़ी से मैं झाड़ता हूँ राख
बुझ रही लकड़ियों को नए क्रम में पुन: चुनता हूँ
फूँक से जगाता हूँ आग सोई हुई
एक धीमा ताप सब पर व्याप जाता है
मीठा और उदास, बर्फ़ बाहर गिर रही होगी।
Topics
Hindi literaturepoetrydaily inspirationHindi poetssocietypeopleenvironment