PLAY PODCASTS
Banaya Hai Maine Ye Ghar | Ramdarash Mishra
Episode 698

Banaya Hai Maine Ye Ghar | Ramdarash Mishra

Pratidin Ek Kavita

February 27, 20252m 17s

Audio is streamed directly from the publisher (media.transistor.fm) as published in their RSS feed. Play Podcasts does not host this file. Rights-holders can request removal through the copyright & takedown page.

Show Notes

बनाया है मैंने ये घर | रामदरश मिश्र


बनाया है मैंने ये घर धीरे-धीरे

खुले मेरे ख़्वाबों के पर धीरे-धीरे

किसी को गिराया न ख़ुद को उछाला

कटा ज़िन्दगी का सफर धीरे-धीरे

जहाँ आप पहुँचे छलॉंगें लगा कर

वहाँ मैं भी पहुँचा मगर धीरे-धीरे

पहाड़ों की कोई चुनौती नहीं थी

उठाता गया यों ही सर धीरे-धीरे

गिरा मैं कहीं तो अकेले में रोया

गया दर्द से घाव भर धीरे-धीरे

न हँस कर, न रोकर किसी में उड़ेला

पिया ख़ुद ही अपना ज़हर धीरे-धीरे

ज़मीं खेत की साथ लेकर चला था

उगा उसमें कोई शहर धीरे-धीरे

मिला क्या न मुझको ऐ दुनिया तुम्हारी

मुहब्बत मिली है अगर धीरे-धीरे

Topics

Hindi literaturepoetrydaily inspirationHindi poetssocietypeopleenvironment