PLAY PODCASTS
Bahut Door Ka Ek Gaon | Dheeraj
Episode 950

Bahut Door Ka Ek Gaon | Dheeraj

Pratidin Ek Kavita

November 6, 20251m 37s

Audio is streamed directly from the publisher (media.transistor.fm) as published in their RSS feed. Play Podcasts does not host this file. Rights-holders can request removal through the copyright & takedown page.

Show Notes

बहुत दूर का एक गाँव | धीरज 


कोई भी बहुत दूर का एक गाँव 

एक भूरा पहाड़

बच्चा भूरा और बूढ़ा पहाड़

साँझ को लौटती भेड़

और दूर से लौटती शाम

रात से पहले का नीला पहाड़

था वही भूरा पहाड़।

भूरा बच्चा,

भूरा नहीं,

नीला पहाड़, गोद में लिए, आँखों से।

उतर आता है शहर

एक बाज़ार में थैला बिछाए,

बीच में रख देता है, नीला पहाड़।

और बेचने के बाद का,

बचा नीला पहाड़

अगली सुबह

जाकर मिला देता है,

उसी भूरे पहाड़ में।

Topics

Hindi literaturepoetrydaily inspirationHindi poetssocietypeopleenvironment