PLAY PODCASTS
Badi Bi | Aniruddh Umat
Episode 1030

Badi Bi | Aniruddh Umat

Pratidin Ek Kavita

January 25, 20261m 39s

Audio is streamed directly from the publisher (media.transistor.fm) as published in their RSS feed. Play Podcasts does not host this file. Rights-holders can request removal through the copyright & takedown page.

Show Notes

बड़ी-बी। अनिरुद्ध उमट


बड़ी-बी दरवाज़ा खोलो

तुम्हारी पान


घुँघरू, ख़त लाने में हुई मुझसे देरी बहुत

'हम नहीं जानते तुम कौन हो'


बड़ी-बी हाथ में ख़त लिए

मुँह में पान चबाए


छमछम करती दरवाज़े की दहलीज़ पर आ

हैरान थी


'हमने अपने मरने का दिन तय कर रखा था

हमने समझा वह आ गया है'


कहती बड़ी-बी मेरी आँखों में झाँक रही थी

'ठीक है गड्ढा ठीक ही खुदा है'


कहती वह उतरी और एक मुट्ठी मिट्टी

हमें दे गई

Topics

Hindi literaturepoetrydaily inspirationHindi poetssocietypeopleenvironment