PLAY PODCASTS
Bache Hue Shabd | Madan Kashyap
Episode 513

Bache Hue Shabd | Madan Kashyap

Pratidin Ek Kavita

August 25, 20241m 50s

Audio is streamed directly from the publisher (media.transistor.fm) as published in their RSS feed. Play Podcasts does not host this file. Rights-holders can request removal through the copyright & takedown page.

Show Notes

बचे हुए शब्द | मदन कश्यप 


जितने शब्द आ पाते हैं कविता में उससे कहीं ज़्यादा छूट जाते हैं।

बचे हुए शब्द छपछप करते रहते हैं

मेरी आत्मा के निकट बह रहे पनसोते में

बचे हुए शब्द

थल को

जल को

हवा को

अग्नि को

आकाश को लगातार करते रहते हैं उद्वेलित

मैं इन्हें फाँसने की कोशिश करता हूँ तो मुस्कुरा कर कहते हैं: तिकड़म से नहीं लिखी जाती कविता और मुझ पर छींटे उछाल कर चले जाते हैं दूर गहरे जल में

मैं जानता हूँ इन बचे हुए शब्दों में ही बची रहेगी कविता!


Topics

Hindi literaturepoetrydaily inspirationHindi poetssocietypeopleenvironment