PLAY PODCASTS
Ankur | Ibbar Rabbi
Episode 559

Ankur | Ibbar Rabbi

Pratidin Ek Kavita

October 11, 20241m 28s

Audio is streamed directly from the publisher (media.transistor.fm) as published in their RSS feed. Play Podcasts does not host this file. Rights-holders can request removal through the copyright & takedown page.

Show Notes

अँकुर | इब्बार रब्बी


अँकुर जब सिर उठाता है

ज़मीन की छत फोड़ गिराता है

वह जब अन्धेरे में अंगड़ाता है

मिट्टी का कलेजा फट जाता है

हरी छतरियों की तन जाती है कतार

छापामारों के दस्ते सज जाते हैं

पाँत के पाँत

नई हो या पुरानी

वह हर ज़मीन काटता है

हरा सिर हिलाता है

नन्हा धड़ तानता है

अँकुर आशा का रँग जमाता है।


Topics

Hindi literaturepoetrydaily inspirationHindi poetssocietypeopleenvironment