PLAY PODCASTS
Algani | Shahanshah Alam
Episode 836

Algani | Shahanshah Alam

Pratidin Ek Kavita

July 15, 20252m 6s

Audio is streamed directly from the publisher (media.transistor.fm) as published in their RSS feed. Play Podcasts does not host this file. Rights-holders can request removal through the copyright & takedown page.

Show Notes

अलगनी | शहंशाह आलम 


अलगनी पर मैंने क्या चीज़ सुखाई

कविता की वो गीली किताबें

जिसे बारिश ने पढ़ा था पूरे मन से


जो बारिश मेघालय में होती होगी

वही बारिश हुई इस दफ़ा मेरे पटना में


अलगनी पर मैंने और क्या चीज़ सुखाई

कविता की किताबों के अलावा

अपने कपड़े… नहीं न

अपने जूते… नहीं न

अपने मोजे… नहीं न


अपना पूरा घर सुखाया

धूप के निकलने पर

और अपनी देह को भी

टाँगकर रखा अलगनी पर


अब जब बारिश के बाद ठंड आएगी

दस्तक देगी अलगनी ही मेरे दरवाज़े पर।


Topics

Hindi literaturepoetrydaily inspirationHindi poetssocietypeopleenvironment