PLAY PODCASTS
Akelepan Ka Anand | Ramdhari Singh Dinkar
Episode 103

Akelepan Ka Anand | Ramdhari Singh Dinkar

Pratidin Ek Kavita

July 12, 20231m 50s

Audio is streamed directly from the publisher (media.transistor.fm) as published in their RSS feed. Play Podcasts does not host this file. Rights-holders can request removal through the copyright & takedown page.

Show Notes

 अकेलेपन का आनंद - रामधारी सिंह ‘दिनकर’

 

अकेलेपन से बढ़कर

आनन्द नहीं , आराम नहीं ।

स्वर्ग है वह एकान्त,

जहाँ शोर नहीं, धूमधाम नहीं ।

 

देश और काल के प्रसार में,

शून्यता, अशब्दता अपार में

चाँद जब घूमता है, कौन सुख पाता है ?

भेद यह मेरी समझ में तब आता है,

होता हूँ जब मैं अपने भीतर के प्रांत में,

भीड़ से दूर किसी निभृत, एकान्त में।

 

और तभी समझ यह पाता हूँ

पेड़ झूमता है किस मोद में

खड़ा हुआ एकाकी पर्वत की गोद में ।

 

बहता पवन मन्द-मन्द है।

पत्तों के हिलने में छन्द है।

कितना आनन्द है!

Topics

Hindi literaturepoetrydaily inspirationHindi poetssocietypeopleenvironment