PLAY PODCASTS
Achha Tha Agar Zakhm Na Bharte Koi Din Aur | Faraz
Episode 581

Achha Tha Agar Zakhm Na Bharte Koi Din Aur | Faraz

Pratidin Ek Kavita

November 2, 20242m 55s

Audio is streamed directly from the publisher (media.transistor.fm) as published in their RSS feed. Play Podcasts does not host this file. Rights-holders can request removal through the copyright & takedown page.

Show Notes

अच्छा था अगर ज़ख्म न भरते कोई दिन और | फ़राज़


अच्छा था अगर ज़ख्म न भरते कोई दिन और

उस कू-ए-मलामत में गुज़रते कोई दिन और


रातों के तेरी यादों के खुर्शीद उभरते

आँखों में सितारे से उभरते कोई दिन और


हमने तुझे देखा तो किसी और को ना देखा

ए काश तेरे बाद गुज़रते कोई दिन और


राहत थी बहुत रंज में हम गमतलबों को

तुम और बिगड़ते तो संवरते कोई दिन और


गो तर्के-तअल्लुक था मगर जाँ पे बनी थी

मरते जो तुझे याद ना करते कोई दिन और


उस शहरे-तमन्ना से फ़राज़ आये ही क्यों थे

ये हाल अगर था तो ठहरते कोई दिन और


कू-ए-मलामत - ऐसी गली जहाँ व्यंग्य किया जाता हो

खुर्शीद - सूर्य
रंज - तकलीफ़, ग़मतलब- दुख पसन्द करने वाले

तर्के-तअल्लुक - रिश्ता टूटना( यहाँ संवाद हीनता से मतलब है)


Topics

Hindi literaturepoetrydaily inspirationHindi poetssocietypeopleenvironment