PLAY PODCASTS
Ab Kabhi Milna Nahi Hoga Aisa Tha | Vinod Kumar Shukla
Episode 391

Ab Kabhi Milna Nahi Hoga Aisa Tha | Vinod Kumar Shukla

Pratidin Ek Kavita

April 26, 20241m 46s

Audio is streamed directly from the publisher (media.transistor.fm) as published in their RSS feed. Play Podcasts does not host this file. Rights-holders can request removal through the copyright & takedown page.

Show Notes

अब कभी मिलना नहीं होगा ऎसा था | विनोद कुमार शुक्ल 


अब कभी मिलना नहीं होगा ऎसा था

और हम मिल गए

दो बार ऎसा हुआ


पहले पन्द्रह बरस बाद मिले

फिर उसके आठ बरस बाद


जीवन इसी तरह का

जैसे स्थगित मृत्यु है

जो उसी तरह बिछुड़ा देती है,

जैसे मृत्यु


पाँच बरस बाद तीसरी बार यह हुआ

अबकी पड़ोस में वह रहने आई

उसे तब न मेरा पता था

न मुझे उसका।


थोड़ा-सा शेष जीवन दोनों का

पड़ोस में साथ रहने को बचा था


पहले हम एक ही घर में रहते थे।


Topics

Hindi literaturepoetrydaily inspirationHindi poetssocietypeopleenvironment