
Audio is streamed directly from the publisher (media.transistor.fm) as published in their RSS feed. Play Podcasts does not host this file. Rights-holders can request removal through the copyright & takedown page.
Show Notes
आओ, जल-भरे बरतन में । रघुवीर सहाय
आओ, जल-भरे बरतन में झाँकें
साँस से पानी में डोल उठेंगी दोनों छायाएँ
चौंककर हम अलग-अलग हो जाएँगे
जैसे अब, तब भी न मिलाएँगे आँखें, आओ
पैठी हुई शीतल जल में छाया साथ-साथ भीगे
झुके हुए ऊपर दिल की धड़कन-सी काँपे
करती हुई इंगित कभी हाँ के, कभी ना के
आओ जल-भरे बरतन में झाँके
Topics
Hindi literaturepoetrydaily inspirationHindi poetssocietypeopleenvironment