
Episode 166
Aag Hai, Paani Hai, Mitti Hai, Hawa Hai Mujhme | Krishn Bihari Noor
September 14, 20232m 3s
Audio is streamed directly from the publisher (media.transistor.fm) as published in their RSS feed. Play Podcasts does not host this file. Rights-holders can request removal through the copyright & takedown page.
Show Notes
आग है, पानी है, मिट्टी है, हवा है मुझमें | कृष्ण बिहारी नूर
आग है, पानी है, मिट्टी है, हवा है मुझमें
और फिर मानना पड़ता है ख़ुदा है मुझमें
अब तो ले दे के वही शख़्स बचा है मुझमें
मुझको मुझसे जो जुदा करके छुपा है मुझमें
जितने मौसम हैं सभी जैसे कहीं मिल जाएँ
इन दिनों कैसे बताऊँ जो फ़ज़ा है मुझमें
आइना ये तो बताता है मैं क्या हूँ लेकिन
आइना इस पे है ख़ामोश कि क्या है मुझमें
अब तो बस जान ही देने की है बारी ऐ ‘नूर’
मैं कहाँ तक करूँ साबित कि वफ़ा है मुझमें!
Topics
Hindi literaturepoetrydaily inspirationHindi poetssocietypeopleenvironment