PLAY PODCASTS
18 Number Bench Par | Doodhnath Singh
Episode 930

18 Number Bench Par | Doodhnath Singh

Pratidin Ek Kavita

October 17, 20251m 57s

Audio is streamed directly from the publisher (media.transistor.fm) as published in their RSS feed. Play Podcasts does not host this file. Rights-holders can request removal through the copyright & takedown page.

Show Notes

18 नम्बर बेंच पर।  दूधनाथ सिंह


18 नम्बर बेंच पर कोई निशान नहीं

चारों ओर घासफूस –- जंगली हरियाली

कीड़े-मकोड़े मच्छर अँधेरा 

 वर्षा से धुली हरी-चिकनी काई की लसलस

चींटियों के भुरेभुरे बिल –- सन्नाटा

बैठा सन्नाटा । क्षण वह धुल-पुँछ बराबर

कौन यहाँ आया बदलती प्रकृति के अलावा

प्रशासनिक भवन से दूर कुलसचिव के सुरक्षा-गॉर्ड

की नज़रों से बाहर ऋत्विक घटक की डोलती

दुबली छाया से उतर कौन यहाँ आया

एकान्त की मृत्यु बस रोज़ रात -– व्यर्थ

वृक्षों की छिदरी छाँह, झूमती हवा की चीत्कार संग

मैं फिरता वहाँ

सब कुछ गुज़रता है चुपचाप

आज रात नहीं कोई वहाँ

बात नहीं कोई

झँपती आँख नहीं कोई ।


Topics

Hindi literaturepoetrydaily inspirationHindi poetssocietypeopleenvironment